लद्धावाला निवासी हासिन व रहमतनगर निवासी शादाब को गिरफ्तार किया था। पुलिस को उनके दो साथियों उप्र राज्य मुक्त विद्यालय परिषद का एक कथित कर्मचारी शांतिपुरम प्रयागराज निवासी राकेश कुमार व थानाभवन के सोहजनी निवासी अब्दुल रहीम उर्फ रहमान की तलाश थी। सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम प्रयागराज में डेरा डाले हुए थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने रहीम को बामनहेड़ी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
फेसबुक से बढ़े संपर्क
पुलिस को रहीम ने पूछताछ में बताया कि वह थानाभवन क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। उसने ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त की है। उसने फेसबुक पर विज्ञापन देखा, जिसमें कक्षा दस व बारह पास करने का आसान तरीका लिखते हुए एक मोबाइल नंबर भी लिखा था। यह नंबर प्रयागराज निवासी इस गिरोह के मुख्य आरोपी राकेश का था। राकेश के संपर्क में आने के बाद वह यूनिक प्लाजा में कार्यालय चलाने वाले हासिन व शादाब के संपर्क में आया।