फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरे में महिलाओ ंसे सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाट: बिजली के तार चोरी करते करते बना बड़ा अपराधी, ऐसे करता था गुमराह

Sun, 08 Oct 2023 05:11 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत

सार

पानीपत में महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाटा का आरोपी बिजली का तार चोरी करते-करते बड़ा अपराधी बन गया। गांव से कई वर्ष पहले पानीपत में मजदूरी करने गया था राजू, शातिर अपराधी बन गया। 
विज्ञापन
आरोपी घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेतों में बने डेरों मेंं घुसकर महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाठ की घटना को अंजाम देने वाला मुुख्य आरोपी कभी मामूली बिजली चोर हुआ करता था। 

बिजली का तार चोरी करते-करते वह इतना बड़ा अपराधी बन जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। वह हर घटना को अलग अंदाज में अंजाम देता था और पश्चिमी यूपी का निवासी होने की वजह से हरियावणी भाषा बोलकर लोगों को गुमराह करता था, ताकि आसानी से उसकी पहचान न हो सके। 

विज्ञापन

आपको बता दे कि मुख्य आरोपी राजू उर्फ राजीव मूलरूप  से बुढ़ाना थाना क्षेत्र के दुर्गनपुर गांव जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह अक्सर गांव में बिजली का तार चोरी की घटना को अंजाम देता था, लेकिन बाद में वह बिजली का तार चोरी करते-करते बड़ा अपराध बन गया। उसने लूट, डकैती, चोरी सहित अन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया और वह मुजफ्फरनगर जेल मेें भी बंद रहा।

इस दौरान उसने बहन की शादी के लिए याचिका लगाई, जिस पर राजू को जमानत मिल गई थी और वह बाहर आ गया था। बाद में वह अपने एक भाई सोनू व वीरू के साथ पानीपत रहने लगा था। जहां पर वह धीरे-धीरे फिर से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा।

पिछले 20 सितंबर की रात को राजू ने अपने कई साथियो के साथ मिलकर मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेतों में बने एक डेरे में तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नकदी व सोने चांदी के जेवर लूटने की घटना को अंजाम दिया था।

पानीपत के साथ-साथ बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में देता था तार चोरी की घटना को अंजाम
राजू शातिर अपराधी है। वह पानीपत में रहता था, लेकिन पानीपत के साथ-साथ बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में स्थित टयूबवैलों में तार चोरी की घटना को अंजाम देता था। हिलवाड़ी गांव का एक युवक भी टयूबवैलों पर चोरी की घटना में उसकी मदद करता था फिलहाल हरियाणा व स्थानीय पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बड़का गांव में अपने रिश्तेदार के यहां पर छिप गया था आरोपी
मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाठ की घटना को अंजाम देने के बाद जहां उसके कुछ साथी पानीपत व हरियाणा में ही अलग-अलग जाकर काम पर जुट गए थे, वहीं मुख्य आरोपी राजू कोतवाली क्षेत्र के बड़का गांव मेेंं अपने एक रिश्तेदार के यहां पर आकर छिप गया था। ताकि हरियाणा पुलिस को इसकी भनक न लग सके।

लेकिन शनिवार को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टीम व एसओजी टीम ने आरोपी को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी राजू द्वारा सल्फास निगल के बाद जहां पानीपत पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, वह मुसलम गांव के रहने वाले दूसरे आरोपी को अपने साथ ले गई। जबकि हिलवाड़ी गांव के रहने वाले तीसरे आरोपी की तलाश में जंगलों में डेरा डाले रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें