मुजफ्फरनगर। भ्रष्टाचार और भू-माफिया के खिलाफ बीते 20 साल से कलक्ट्रेट में धरना दे रहे मास्टर विजय सिंह के जज्बे की हॉली एंजिल्स कॉन्वेंट की प्रधानाचार्या सिस्टर सुमन ने सराहना की।
शिक्षक होने के नाते विजय सिंह की मदद का भरोसा दिलाया। मंगलवार को प्रधानाचार्य सिस्टर सुमन कचहरी में मास्टर विजय सिंह से मिलीं। उन्होंने मास्टर सिंह द्वारा बीते 20 साल से दिए जा रहे धरने के बारे में जानकारी ली।
सिस्टर ने उनके कार्य की सराहना की। कहा कि सरकार को उनकी बात सुनकर भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर जमीन को कब्जा मुक्त कराना चाहिए।