फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जेंटीना के गुस्तावो ने बंटी को हराया

Wed, 02 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब में डॉ सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल आईटीएफ सीनियर टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबले हुए। टेनिस के कोर्ट पर गुस्तावो ने बंटी को हराया। कई मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खेल प्रेमी उत्साहवर्धन करते रहे। 
विज्ञापन


सोमवार को छह दिवसीय टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ था। मंगलवार को प्रथम मैच 35 वर्ष आयु वर्ग का हुआ। इसमें अर्जेटीना के गुुस्तावो पेरेजोना और मुरादाबाद के बंटी के बीच हुआ। पेरेजोना ने बंटी को पराजित किया। 35 वर्ष आयु वर्ग का दूसरा मैच मुरादाबाद के अवनीश रस्तोगी और चंडीगढ़ के चरन सिंह फोगाट के बीच खेला गया, जिसमें अवनीश ने जीत दर्ज की।

45 वर्ष आयु वर्ग में सुबोध प्रकाश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और ऐल्हेंस को पराजित किया। 35 वर्ष आयु वर्ग में विजय शर्मा और राजीव गोयल के बीच 1.45 मिनट तक मुकाबला हुआ। इसमें राजीव ने जीत हासिल की। 45 वर्ष आयु वर्ग का डबल्स मैच यशपाल अरोरा व बालकिशन भाटिया और हितेंद्र व टीकम पंवार के बीच हुआ। जिसमें यशपाल पक्ष विजयी रहा। 55 वर्ष आयु वर्ग के डबल्स में डॉ पीके गुप्ता व कुंवर सर्वेंद्र ने एकतरफा जीत हासिल की।
विज्ञापन


इसके अलावा डॉ हेमंत, डॉ डीएस मलिक, अमित संगल, मनीश, यश तालान, केपी सिंह आदि खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। केपी सिंह, डॉ मनोज काबरा, हेमंत कुमार, अमित प्रकाश, डॉ डीएस मलिक व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें