फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चिनाई के लिए निकला था गुलशेर, रास्ते में गोलियों से छलनी कर ली जान! शव उठाने से इंकार, परिजनों का हंगामा

Tue, 17 Jun 2025 12:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में गांव नावला निवासी चिनाई मिस्त्री गुलशेर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी ने इलाके को दहला दिया। काम पर जा रहे एक युवक की हत्या कर दी गई, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और शव को उठाने से मना कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला निवासी गुलशेर(33) पुत्र नसीम पेशे से चिनाई मिस्त्री था। वह शुक्रवार को गांव से सरधना थाना क्षेत्र के गांव रार्धना में चिनाई का काम करने के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में भूपखेड़ी रजबहा पटरी के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

यह भी पढ़ें: Baghpat: घर में गंदे जूते लेकर घुसा ससुर, पुत्रवधू ने झाड़ू से पीटा, लोगों ने दुत्कारा तो फंदे पर लटक गई 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रतनपुरी पुलिस के साथ सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। तनावपूर्ण माहौल में पुलिस को परिजनों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने परिजनों को 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब जाकर वे शांत हुए। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें