फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखोटे, कठपुतली और टोपी बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल में प्रदर्शनी में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुखौटे, कठपुतली और टोपी बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में अरुणाचल प्रदेश और मेघालय की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद एवं डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के मॉडल्स, चार्टस, कोलाज, फेस मास्क मुखौटे, कठपुतली, विशेष प्रकार की टोपी का प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश के स्टॉल में विभिन्न शहरों की प्रमुख तथा प्रसिद्ध वस्तुएं जैसे बनारसी साड़ियां, अलीगढ़ के ताले, खुर्जा की पोट्री, लखनऊ की चिकनकारी, मुरादाबाद की धातु निर्मित वस्तुएं, कानपुर का चमड़ा, फिरोजाबादी चूड़ियां, मथुरा का पेड़ा, रामपुरी चाकू, मथुरा की प्रसिद्ध लट्ठमार होली तथा एशिया में प्रसिद्ध मुजफ्फरनगर की गुड़ मंडी का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में कक्षा पांच से आठ के विद्यार्थियों ने अरुणाचल प्रदेश तथा मेघालय पर आधारित मॉडल्स, चार्टस, कोलाज, फेस मास्क मुखौटे, कठपुतली, विशेष प्रकार की टोपी को प्रदर्शित किया। कक्षा पांच और छह के बच्चों ने मेघालय के रूट ब्रिज को इस प्रकार प्रस्तुत किया कि मंत्र मुग्ध कर दिया। दोनों प्रदेशों के खान-पान, वेश-भूषा, तीज-त्योहार, भाषा, गीत, नृत्य आदि का प्रदर्शन विभिन्न माध्यमों के द्वारा किया। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मौके पर नूपुर गुप्ता, चारू वर्मा, वीणा शर्मा, राखी शर्मा, मुक्ता गुप्ता, वीनू, गीता मित्तल, यामिनी साराभाई, रीतू सैनी, जसवीर कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें