संत रविदास जयंती पर बैंडबाजों के साथ निकाली शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंडबाजों और मन मोहक झांकियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई।
संत रविदास के 644 वें जन्मोत्सव पर शहर में आर्यपुरी, बसंत विहार, वचन सिंह कॉलोनी, सुजडू, खादरवाला, रैदासपुरी आदि स्थानों से झांकियां निकाली गई, जो टाउनहाल में पहुंची। बाद में टाउनहाल के मैदान से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ पूर्व विधायक एवं सपा नेता अनिल कुमार, बसपा नेता सत्यप्रकाश, प्रेमचंद गौतम ने संयुक्त रूप से किया। संत रविदास के जीवन को उकेरती हुई 14 मनमोहक झांकियां, मशहूर बैंड, ढोल नगाडे़, डीजे के साथ युवकों की टोलियां शोभायात्रा में शामिल रही। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, डॉ. पुरुषोत्तम, सपा नेता राकेश शर्मा, गौरव स्वरूप, बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, राहुल गोयल कार्यक्रम में शामिल हुए। शोभायात्रा टाउन हाल मैदान से प्रारंभ होकर झांसी की रानी, शिव चौक, नावल्टी चौक, बकरा मार्केट, आबकारी रोड, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिवचौक से होते हुए टाउनहाल पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम दीपक कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, भारी संख्या में पुलिस बल समेत मौजूद रहे। रविदास महासभा के अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ, संरक्षक ममतेश, राजपाल, अतर सिंह, रामकुमार, संयोजक मुनीश कुमार, रामनिवास, रजनीश गौतम, जोगेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, कर्ण सिंह पेंटर, बाबू सूरजमल, सतीश कुमार, दीपचंद, संजय जानिया, कुलदीप कुमार, राहुल कुमार आजाद, बाबूराम बौध, राजबाल सिंह राणा आदि का सहयोग रहा।
संत रविदास ने समाज को नेकी की राह दिखाई
पुरकाजी। पूर्व मंत्री उमाकिरण ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने समाज को नेकी की राह दिखाई। उन्होंने लोगों को सत्य का मार्ग भी बताया। गांव भौजाहेडी और अब्दुलपुर में संत रविदास की जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ करने के बाद उमा किरण ने कहा कि हमें रविदास जी के आदर्शों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम को विक्रांत एडवोकेट ने भी संबोधित किया। भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व प्रधान राजकुमार, दीपक, जयभगवान, बंटी, पोपिन, इश्तकार प्रधान आदि मौजूद रहे।
टाऊनहाल में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ करते अतिथिगण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा में शामिल सुंदर झांकी। ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR