फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप, पति सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Oct 2023 04:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराव वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के जानसठ में पारिवारिक कलह के बाद घर के अंदर विवाहिता का फांसी लगा शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के भाई ने पति सहित पांच के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


गांव तालड़ा निवासी चेतन की शादी आठ माह पूर्व थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भंडूरा निवासी स्वर्गीय अजमेर की पुत्री सोनी के साथ हुई थी। पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता सोनी ने सोमवार रात कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने मंगलवार सुबह कमरे के अंदर शव लटका देखा। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर सोनी की हत्या करने का आरोप लगाया। 

मृतका के भाई अजय ने थाने में पति चेतन,  ससुर संतलाल, सास बिमलेश, जेठ दीपक व जेठानी रेशो देवी के विरुद्ध दहेज नहीं देने पर सोनी की हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने पति सहित पांचों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: फैक्टरी में विस्फोट की लखनऊ तक गूंज, CM योगी ने लिया संज्ञान, ATS को जांच में मिली विस्फोटक सामग्री
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में विस्फोट: साबुन फैक्टरी में ब्लास्ट से चार की मौत, छह घायल, चार किमी तक धमाके से दहल गए लोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें