फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांव कुल्हेड़ी निवासी विवाहिता की शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव ससुराल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शाम को विवाहिता के पिता ने शौहर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शामली जनपद के कस्बा थानाभवन क्षेत्र के गांव हींड निवासी गुलफाम ने बेटी दरफ्शां का निकाह करीब आठ माह पूर्व गांव कुल्हेड़ी निवासी कादिर से किया था। शुक्रवार सुबह दरफ्शां का शव ससुराल के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना विवाहिता के मायके पक्ष को दी गई। एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि शाम को कुल्हेड़ी पहुंचे परिजनों ने दहेज हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। एसओ के अनुसार दरफ्शां के पिता गुलफाम ने तहरीर देकर बताया कि बेटी के ससुराल पक्ष द्वारा काफी समय से पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। कई बार इस संबंध में दोनों पक्षों की वार्ता भी हुई, लेकिन ससुराल पक्ष की मांग लगातार जारी रही और ससुराल में दरफ्शां का उत्पीड़न भी किया जाने लगा। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ही विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शौहर कादिर, ससुर खुर्शेद, सास वरीसा, चचिया ससुर जब्बार और देवर मोहम्मद अली के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ सूबे सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें