नृत्य और गीत पर खूब जमा रंग
तितावी। श्री दीवान सिंह पब्लिक स्कूल तितावी में आयोजित विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। गीत व नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग जमाया।
प्रबंधक डा. विपिन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने 12वीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। अंजली, अवि, आयुषी, सागर, आशु, अभिनव तुषार, प्रतिक्षा, अनंद आदि ने नाटक, कविता एवं गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में सफलता के लिए टिप्स दिए। प्रबंधक डा. विपिन कुमार ने कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम किया जाए तो सफलता निश्चित ही मिलती है। कार्यक्रम का संचालन रीना कर्णवाल, आरजू एवं महिमा पवार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वेंद्र सिंह, राखी पाल, आशु निर्वाल आदि का सहयोग रहा।