फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को छत से धक्का दिया         

Thu, 02 Mar 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विवाहिता को छत से फेंकने के आरोपी सास और पति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना के कस्बा भोकरहेड़ी में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गुस्साए पति ने नशे में मारपीट करते हुए विवाहिता पत्नी को मकान की छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। छत से गिरने से विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी पति व सास को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

            
पुलिस के मुताबिक मोहल्ला कुआं पट्टी में चरण सिंह का मकान है। जिसमें चरण सिंह के पुत्र मनोज की शादी पांच वर्ष पूर्व 25 वर्षीय बड़ौत के गांव खेड़ा हटाना निवासी मीनू के साथ हुई थी। मीनू के तीन बच्चे हैं। विवाहिता का आरोप है ससुर चरण सिंह, पति मनोज, सास रुकमणी और ननद मोनिका अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी करने पर उसका मानसिक उत्पीड़न करते चले आ रहे हैं।

पति आए दिन शराब पीकर रात दिन उसके साथ मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि बुधवार की सुबह सास व पति ने मारपीट करते हुए उसे छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। छत से नीचे गिरने से विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस टीम ने घायल विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया और सास व पति को हिरासत में ले लिया।            
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें