फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर नहीं होगी बरात की चढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे पर मंगलवार देर रात बरात के साथ हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासन ने जिले के सभी बैंक्वेट हॉल संचालकों को हाईवे पर बरात की चढ़त नहीं कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे पर मंगलवार देर रात बैंक्वेट हॉल के बाहर डांस कर रहे बरातियों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया था। जिसमें एक बराती की मौत हो गई थी, जबकि 13 घायल हैं। उक्त हादसे को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बैंक्वेट हॉल संचालकों के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले के सभी बैंक्वेट हॉल संचालकों के लिए गाइड लाइन जारी कर हाईवे पर किसी भी सूरत में बरात की चढ़त नहीं कराने के निर्देश दिए हैं। बरात की चढ़त व ऐसे कार्यक्रम बैंक्वेट हॉल के अंदर ही किए जा सकेंगे।जिससे भविष्य में हादसे की पुनरावृत्ति न हो सके। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी बैंक्वेट हॉल संचालकों को गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें