फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के बाद खुला बाजार, खरीदारों की भीड़ उमड़ी

विज्ञापन
नगर की दालमंडी में भीड के चलते लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के बाद खुला बाजार, खरीदारों की भीड़ उमड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार के जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को बाजार खुले तो राशन, सब्जी एवं अन्य घरेलू जरूरत का सामान खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। दाल मंडी और सब्जी मंडी की सड़कों पर पैर रखने को भी जगह नहीं मिली। लोग भविष्य में लॉकडाउन की आशंका से डरे हैं। इसलिए आगे के लिए राशन स्टोर करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के दिन रविवार को लोग घरों से बाहर नहीं निकले थे। बाजार पूरी तरह बंद रहे। जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह छह बजे तक जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी। सोमवार छह बजे के बाद बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। सबसे पहले नागरिक नई मंडी और शहर की फल-सब्जी मंडी में फल और सब्जियां खरीदने के लिए उमड़ पड़े। सुबह दस के बाद बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले। दुकानें खुलते ही उन पर खरीदारों की भीड़ जमा होने लगी। लोग आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले, साबुन, सर्फ, साबुन आदि घरेलू जरूरतों का सामान खरीदने में जुटे रहे। इसके अलावा दोपहर तक कूकड़ा एवं नगर की सब्जी मंडी में भी खरीदारों का हुजूम उमड़ा रहा। मंडी में भीड़ के चलते पैर रखने की भी जगह नहीं थी। नई मंडी, गांधी कालोनी, शहर की दाल मंडी में शाम को लोगों की भीड़ और ज्यादा बढ़ गई। राशन खरीद रहे ओमप्रकाश ने बताया कि आसपास के जिलों में लॉकडाउन है। कम से कम घरों में खाने-पीने का सामान तो उपलब्ध रहना चाहिए। सब्जी खरीद रहे विनय कुमार ने बताया कि कम से कम आठ-दस दिन के लिए तो भोजन सामग्री रहनी चाहिए। हो सकता है कि जिले में भी लॉकडाउन की स्थिति आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें