फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर बाजार गुलजार, उमड़े खरीदार

Tue, 05 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ईद की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईद उल फितर के पर्व पर शहर के तमाम बाजार गुलजार हो गए हैं। त्योहार मनाने के लिए हर कोई अपनी हैसियत के अनुसार खरीदारी करने में जुटा है। कुछ बाजार तो पूरी रात खुल रहे हैं। मंगलवार केेेे नुमाइश ग्राउंड में लगने वाले मंगल बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। उधर, ईदगाह के साथ तमाम मस्जिदों में भी ईद की नमाज की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर बाजारों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


ईद के त्यौहार को लेकर मुस्लिमों में खासा उत्साह है। त्यौहार में कोई कमी न हो, इसके लिए हर कोई ईद की तैयारियों में लगा है। शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रंग-बिरंगी लाइटों से दुकानों को सजाया गया है। श्रृंगार, कपड़े, रेडीमेड, जूते आदि की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के हर बाजार में भीड़ भाड़ का नजारा दिखाई दे रहा।

खालापार और लद्दावाला के बाजार पूरी रात खुले रहे। हर कोई बस ईद की खरीदारी में मशगूल है। शिवचौक, रुड़की रोड, भगत सिंह रोड, मोतीमहल, सर्राफा बाजार, गुदड़ी बाजार, सदर बाजार आदि बाजारों में मंगलवार को ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन


जिस कारण शिवचौक, झांसी रानी तिराहा, मीनाक्षी चौक पर जमा की स्थिति बनी रही। उधर, मंगल बाजार में भारी भीड़ रही। ईद के मौके पर मंगल बाजार में बाहरी दुकानदार भी बहुत आए, जिस कारण नुमाइश ग्राउंड के अलावा मेरठ रोड पर दोनों ओर दूर तक दुकान लगाई गई थीं। इस बाजार में सभी ने ईद की जमकर खरीदारी की। 

डीएम, कप्तान ने किया ईदगाह का निरीक्षण
 डीएम  दिनेश कुमार सिह और एसएसपी दीपक कुमार ने मंगलवार शाम ईदगाह का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका के ईओ को ईदगाह के चारों ओर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

डीएम ने कहा कि ईदगाह के निकट कोई भी सीवर होल खुले न रहें।  ईदगाह के निकट डिवाइडर की भी मरम्मत कराएं। ईदगाह और उसके आसपास के स्थानों पर कूड़ेदान की भी व्यवस्था हो, ताकि ईदगाह के निकट गंदगी न हो सके। ईदगाह के साथ-साथ जिन मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी, वहां पर भी पानी और सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए।

इस दौरान डीएम और एसएसपी ने बताया कि ईद पर्व पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रहेगी। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भारी फोर्स को तैनात किया गया है।  कहा कि मजिस्ट्रेट व पुलिस बल एक साथ मिलकर आपस में सामंजस्य बनाए रखें तथा छोटी से छोटी घटना पर पैनी नजर रखें।

तहसीलों में भी सभी एसडीएम को ईद पर्व पर ईदगाह और अन्य मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिह, सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह, शहर कोतवाल चमन सिह चावड़ा,  ईओ अजीत सिह, गौहर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

भारी सुरक्षा के बीच अदा होगी नमाज
 ईद के त्योहार को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। भारी फोर्स की मौजूदगी में ईद की नमाज अदा कराई जाएगी। पहली बार त्यौहार में चुनाव की तरह कलस्टर मोबाइल जिले में घूमती नजर आएंगी। ट्रेनी कांस्टेबलों की ड्यूटी भी ईद पर लगाई गई है। 

ईद के त्यौहार को लेकर एसएसपी दीपक कुमार ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। जिले में ट्रेनिंग कर रहे ट्रेनी सिपाहियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें से हर थाने को 10 से 15 सिपाही दिए गए हैं। अर्द्ध सैनिक बलों के साथ-साथ पीएसी भी तैनात की गई है। एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बघरा, शाहपुर और बुढ़ाना में अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है।

चुनाव की तरह दर्जनों कलस्टर मोबाइल गाडिय़ां ईद वाले दिन जिले में घूमेंगी। ये गाड़ियां पूरे दिन जिले में थानों के संवेदनशील गांवों और मिश्रित आबादी वाली जगहों पर गश्त करेंगी। कलस्टर मोबाइल में एक दरोगा, दो सिपाही, दो होमगार्ड वायरलेस हैंडसेट के साथ मौजूद रहेंगे। कहीं से कोई भी सूचना मिलने पर कलस्टर गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंचेगी। इसके लिए प्राइवेट गाड़ियों की सहायता ली गई है। पूरे जिले की ईदगाहों की सफाई करा दी गई है।

मंगलवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी दीपक कुमार ने शहर की ईदगाह का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने अपने अधीनस्थों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए और वहां मौजूद लोगों से समस्याओं के बारे में पूछा। शहर, कस्बों और गांवों में जानवरों को बाड़ों में बंद करने के आदेश कर दिए गए हैं। उनके स्वामियों से उन्हें त्यौहार की समाप्ति तक बंद रखने के लिए कहा गया है। देहात में भी संबंधित अधिकारियों ने ईदगाह के दौरे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें