फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला 

Tue, 05 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
युवक को कुचलने के बाद खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तितावी में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बघरा बस स्टैंड के पास कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार को कुचलते हुए कार खंभे में टकराकर पलट गई। मृतक युवक बिजनौर में एक फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन


बघरा बस स्टैंड पर सोमवार रात करीब 11:30 बजे यह हादसा हुआ। गांव भमेला  निवासी अंकुर राणा (35) बाइक से शहर की ओर से गांव जा रहा था। बघरा बस स्टैंड पर पहुंचा तो तभी शामली की ओर से तेज गति से आती कार ने उसे चपेट में लेकर टक्कर मार दी। जिसमें अंकुर की मौके पर मौत हो गई। कार की गति इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद कार खंभे से टकरा कर पलट गई।

कार चालक और उसमें सवार तीन युवक भागने में सफल रहे। जबकि एक अन्य युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस उस समय गश्त करके आ रही थी। मृतक अंकुर बिजनौर स्थित फैवीकोल फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर नौकरी करता था। पकड़ा गया कार सवार युवक प्रवीण पुत्र दलबीर निवासी पिपलीखेड़ा, थाना मुरथल, सोनीपत है। वह शराब के नशे में था। 
विज्ञापन


पकड़े गए युवक ने पुलिस ने बताया कि कार में अन्य साथी साहिल, सुनील, अरुण व कार चालक संदीप बताए गए हैं, जो समालखा, पानीपत से हरिद्वार जा रहे थे। इस मामले में मृतक अंकुर के चाचा दीपक ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक की मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें