फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में हादसा: खाई में पलटी कार, महिला समेत आधा दर्जन घायल, दिल्ली से हरिद्वार जा रहा था परिवार

Thu, 24 Mar 2022 10:43 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा कार के खाई में पलट जाने के कारण हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां कई की हालत गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद के पुरकाजी बाईपास पर दिल्ली से हरिद्वार जा रहे परिवार की कार खाई में पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। 


बताया गया कि दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अभिषेक,ज्योति, रितु, कृष्णा कुमार व अभिषेक और अजीत  कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। कार को आशुतोष चला रहा था।

 

रास्ते में सुबह करीब सात बजे पुरकाजी बाईपास पर अनियंत्रित होकर एक खाई में पलट गई। हादसे में घायल ज्योति और रितु की हालत गंभीर है। दोनों को मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें