फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमिनार में मानसी को मिला प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
बरला के स्वामी कल्याणदेव पीजी कालेज में आयोजित सेमिनार में मंच पर बैठे प्रवक्ता गण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छपार। वीतराग स्वामी कल्याणदेव (पीजी) कालेज बरला के समाजशास्त्र विभाग में महिला सशक्तिकरण विषय सेमिनार का आयोजन किया गया। श्रेष्ठ प्रस्तुति पर मानसी को प्रथम, सलमान को द्वितीय तथा अभिषेक को तृतीय पुरस्कार दिया गया। शेष को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

सेमिनार का शुभारंभ प्राचार्य डा. राजेंद्र कुमार ने किया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी व ऋतिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता, चुनौतियों और उसे सफल बनाने के लिए विचार प्रस्तुत किए। छात्रा हुमा, कविता आदि ने कविता प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। प्रतिभागियों ने हैदराबाद कांड, उन्नाव, निर्भया कांड, महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता व पितृ सत्तात्मक मूल्य आदि मुददों पर प्रखर विचार प्रस्तुत किए। डा. अमरीश, डा. मनोज, डा. मांगेराम, अंकुर त्यागी, डा. नगेंद्र शर्मा आदि प्रवक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डा. संजय कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें