फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ईंट से कूचकर की थी मनीष की हत्या, अनुबंधित रोडवेज के दो चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छाती की पसली टूटने से मौत होना सामने आया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस अड्डे के पास मृत मिले युवक की हत्या ईंट से कूचकर की गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर अनुबंधित रोडवेज बस के दो चालकों को गिरफ्तार किया है। वहीं ईंट पुलिस ने बरामद की है।

मंसूरपुर के गांव नरा निवासी मनीष का शव सात दिसंबर की सुबह रोडवेज बस अड्डे की टंकी के पास पड़ा मिला था। उसकी नाक के ऊपर माथे के पास चोट का निशान था। आधार कार्ड से शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी थी। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छाती की पसली टूटने से मौत होना सामने आया था। तब पुलिस ने मृतक के भाई अंकुर त्यागी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को देखा। एक फुटेज में रोडवेज के दो संदिग्ध कर्मचारी दिखाई दिए। पुलिस ने बिजनौर के आवास विकास कॉलोनी निवासी राज कुमार उर्फ राजू व मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली के अवध विहार निवासी अरविंद राठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

दोनों ने बताया कि घटना वाली शाम मनीष शराब पीकर वहां आया था। राजू की बस से सटकर खड़ा हो गया। राजू ने उसे चले जाने को कहा तो उसने शराब का कांच का पव्वा राजू के सिर में मार दिया, तब दोनों ने युवक की पिटाई की थी। ईंट उठाकर उसकी छाती में मार दी थी। इसके बाद वह दोनों चले गए थे। संभवत : ठंड में रात में पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसली टूटना आया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हमले में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि अनुबंधित बस पर मालिक ही कर्मचारी को रखते हैं। गिरफ्तार राजू बिजनौर व अरविंद हरिद्वार मार्ग की बस पर चालक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें