फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मकान बंटवारे के विवाद में ईंट से कूचकर मंगलामुखी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। गांव मंदवाड़ा में मकान के बंटवारे के विवाद में तीन भाइयों व परिवार की दो महिलाओं ने ईंट से कूचकर व डंंडों से हमला कर मंगलामुखी मुस्कान उर्फ अरशद (22) की हत्या कर दी। हमले में मृतक का भाई व बहन भी घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
बताया गया कि गांव मंदवाड़ा में मंगलामुखी मुस्कान (22) व उसके भाई अलीशेर, अहसान, शमशेर, गुलेशर व उनका परिवार एक ही घर में रहते हैं। मुस्कान मंगलामुखी है। वह घर छोड़कर बाहर रहता है। बीच-बीच में परिवार के लोगों से मिलने के लिए आता रहता है।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले भाइयों ने अपना मकान बनाना शुरू किया है। बुधवार को मुस्कान भी अपने घर आया था। बताते हैं कि बंटवारे को लेकर भाइयों से उसका विवाद हो गया। बृहस्पतिवार सुबह उसके भाई अहसान, शमशेर, गुलशेर व अहसान की पत्नी जीनत, शमशेर की पत्नी शबनम ने मुस्कान पर हमला कर दिया।
उस पर डंडों व ईंटों से वार किया। भाई अलीशेर व बहन मुशर्रत बचाने पहुंचे तो उन्हें भी घायल कर दिया। अलीशेर को ज्यादा चोट आई। हमलावर फरार हो गए। सीओ बुढ़ाना व बुढ़ाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बुढ़ाना व बाद में जिला अस्पताल लाया गया। वहां मुस्कान को मृत घोषित कर दिया।
घायल अलीशेर ने आरोपी अहसान, शमशेर, गुलशेर, जीनत व शबनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
n मां-बहन को खर्च देने का करते हैं विरोध : बहन मुशर्रत ने कहा कि मुस्कान का असली नाम अरशद था। बाद में उसने नाम बदल लिया था। वह घर पर रहने वाली अपनी मां व बहनों को भी खर्च देता रहता था, उसके दूसरे भाई इसका विरोध करते थे।
बुधवार को दूसरे भाइयों ने उसे मारने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही झगड़ा करना शुरू कर दिया। भाइयों के साथ मिलकर भाभियों ने भी हमला किया। ईंटों से कूच कर उसके भाई की हत्या कर दी।
विज्ञापन

n दो माह से चल रहा था विवाद : बताया गया कि दो माह पहले भी मुस्कान के साथ भाइयों का विवाद हुआ था, उस समय तो मुस्कान को उसके साथियों ने अपने पास बुला लिया। इसके बाद मामला शांत हो गया था। बृहस्पतिवार को उसकी हत्या कर दी गई। वहीं थानाभवन से मुस्कान के साथी मुजफ्फरनगर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दो माह पहले विवाद होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें