फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिकपुरा दंगे के पीड़ित सचिन, गौरव के परिवार से छात्र लापता   

Wed, 01 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लापता छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मलिकपुरा गांव से छात्र के गायब होने से जनपद से लेकर राजधानी तक अधिकारी पूछताछ करने में जुटे हैं। पुलिस की चार टीमें छात्र की तलाश में लगाई गई हैं। 2013 के दंगों में पीड़ित परिवार के दो युवकों की हत्या हुई थी, ऐसे में इसी परिवार के छात्र के गायब होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। क्लास के दोस्तों और अध्यापकों से पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली है।       
विज्ञापन


कवाल के माजरा मलकपुरा  निवासी  बिजेंद्र का 14 वर्षीय पुत्र अर्जुन केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर में कक्षा 10 का छात्र है। सोमवार सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन शाम को घर वापस नहीं जाने पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। ट्यूशन सेंटर से भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। छात्र की तलाश में जुटे परिजनों को उसकी साइकिल  कवाल बस स्टैंड पर खड़ी हुई मिली। 2013 में मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन व  गौरव की हत्या कर दी गई थी।

हमले में कवाल का शाहनावाज भी मारा गया था। वारदात के बाद पूरा जिला सांप्रदायिक दंगे की चपेट में आ गया था। गायब छात्र अर्जुन मलकपुरा के सचिन और गौरव के परिवार से ही है। परिजनों ने देर रात मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामलें की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर अमरदीप ने गांव पहुंचकर परिजनों से छात्र के बारे में पूछताछ की और गुमशुदगी दर्ज कर अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


हालात को देखते हुए मिनटों में जनपद से लेकर लखनऊ तक फोन खड़कने लगे। एसपी देहात विनीत भटनागर ने गांव में जाकर मामले की जानकारी ली। रात मे ही आईजी अजय आनंद ने मामले को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने मंगलवार को स्कूल पहुंचकर गायब छात्र के दोस्तों और अध्यापकों से पूछताछ की।       

दो दिन से स्कूल से गैरहाजिर है छात्र      
मलिकपुरा से गायब छात्र की तलाश में जुटी पुलिस को स्कूल से पता चला कि वह दो दिन से क्लास से गैरहाजिर चल रहा है। साथियों ने पुलिस को बताया कि छात्र को दो बार शहर में देखा गया है। मंगलवार को उसे जीआईसी मैदान में देखा गया था। पुलिस का मानना है कि गैरहाजिरी के चलते छात्र डरकर शहर में ही घूम रहा है।       

मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चार टीमों को छात्र की तलाश में लगाया गया है। जल्दी ही छात्र को सकुशल तलाश कर लिया जाएगा। -विनीत भटनागर, एसपी देहात, मुजफ्फरनगर।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें