फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लेबर ठेकेदार में मलेरिया की पुष्टि, फैक्टरी में सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में संचालित प्लाईवुड फैक्टरी के लेबर ठेकेदार में मलेरिया की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने फैक्टरी पहुंचकर वहां काम करने वाले कर्मचारियों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिये। इस बीच मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती ठेकेदार भी उपचार पाकर अपने गांव रवाना हो गया।
विज्ञापन

बार-बार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। एक सप्ताह के भीतर दिन के तापमान में काफी अंतर आया है। तेज हवा के साथ बारिश भी हो चुकी है। जिस कारण जल जमाव की स्थिति बन रही है। इस कारण रुके पानी में मच्छर के पैदा होने से मलेरिया का खतरा पैदा हो गया है।
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि जनपद में एक व्यक्ति में मलेरिया की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि चरथावल से लडवा गांव की ओर जा रही सड़क पर स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में लेबर ठेकेदार को बुखार के बाद मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 27 मई को ही लेबर ठेकेदार अपने गांव लहरपुर, जनपद सीतापुर से फैक्टरी लौटा था। जिसके बाद उसे तेज बुखार हुआ। जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई। उपचार के बाद ठेकेदार अपने गांव लौट गया। बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ फैक्टरी पहुंचकर वहां कार्यरत कर्मचारियों की मलेरिया जांच कराई। बताया कि 12 कर्मचारियों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिये। उन्होंने बताया कि मौजूदा सीजन में जनपद के दो लोगों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें