फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/भोपा। जनपद की शिक्षण संस्थाओं में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के न्यू होराइजन स्कूल के बच्चों ने शुक्रताल स्थित अपनाघर आश्रम में जाकर जरूरतमंदों को जरूरी सामग्री वितरित की। वहीं, भोपा में आरएसएस ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

शहर के जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मकर संक्रांति के पर्व पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। पर्व की महत्ता बताते हुए आचार्या नेहा शर्मा ने कहा कि यह पर्व सूर्य के सिंह राशि से मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। यह त्योहार भारत के अलावा नेपाल में भी मनाया जाता है। आचार्य महेश कुमार, पंकज त्यागी, अंकुर राजवंशी, अजय वत्स, अर्जुन सिंह, नवनीत कुमार, विक्रांत सैनी, पवन सैनी, राजीव शर्मा, विवेक शर्मा, पवन चंदेल और उषा किरण आदि मौजूद रहे। उधर, परिक्रमा मार्ग स्थित न्यू होराइजन स्कूल के बच्चों ने रंग-बिरंगी पतंगें बनाईं और शुक्रताल जाकर वहां के अपना घर आश्रम में जरूरतमंदों को दालें, चावल, चीनी, बिस्किट, खिचड़ी, गर्म कपड़े, जूते-मौजे आदि का वितरण किया। आश्रम में लोगों को एक समय का भोजन भी खिलाया गया। इसके बाद अनाथ आश्रम में जाकर अनाथ बच्चों को भी खाद्य सामग्री ,गर्म कपड़े व खेल-खिलौने वितरित किए गए। प्रधानाचार्या मिनाक्षी मित्तल ने बच्चों को पर्व की महत्ता बताई। भोपा के स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। सह जिला संघ चालक दिनेश कुमार, सेवादास व प्रचारक अनुज ने कहा कि मकर संक्रांति पर सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर प्रस्थान करता है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर का संकेत है। बाद में खिचड़ी का प्रसाद बनाकर वितरित किया गया। इस मौके पर तरुण, बालिराम, जगपाल वालिया, अनुज कुमार, कुणाल वालिया, ब्रजवीर, शुभम, संजय, विश्वेंद्र व अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें