फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई और भरतिया कालोनी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यो की समीक्षा जनपद के नोडल अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रमुख सचिव कृषि एवं जिले के नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने मलिन बस्ती भरतिया कालोनी में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और गलियों में स्थानीय लोगों से सफाई व्यवस्था के बारे में बात की। उन्होंने राजकीय आईटीआई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

बुधवार को भरतिया कालोनी में उन्होंने गलियों की सफाई देखी और लोगों से बात करते हुए स्वच्छता पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की। कहा कि सभी अपने घर के आस-पास स्वयं भी सफाई अभियान चलाएं ताकि शहर स्वच्छ रहे। अनावश्क गंदगी न करें। गीले व सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन का प्रयोग करें।
उन्होंने ईओ को निर्देश दिए कि शहर में सभी जगह सफाई व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। इसके पश्चात उन्होंने राजकीय आईटीआई मेरठ रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से विभिन्न ट्रेड व प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्लेसमेंट, भविष्य की सभावनाओं आदि के बारे में बात की। इस अवसर पर डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम अजय अम्बष्ट आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें