फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टी में मुख्य ट्रेनें फुल, मई और जून माह में रिजर्वेशन नहीं

Thu, 09 May 2019 12:02 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में यदि आपने अचानक घूमने का प्रोग्राम बनाया तो ट्रेनों में आरक्षण को लेकर आप भारी परेशानी में रहेंगे। क्योंकि मई और जून माह में यहां से गुजरने वाली सभी प्रमुख ट्रेन तीन माह पहले ही फुल हो चुकी है। शालीमार एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल, अहमदाबाद मेल जैसे मुख्य ट्रेनों में स्लीपर रिजर्वेशन में वेटिंग 198 तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


आगामी 20 मई से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित हो रहे हैं। छुट्टियों में बाहर घूमने जाने को अधिकांश लोग ट्रेनों पर ही निर्भर है। मई और जून माह में ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए मारामारी रहती है। हालांकि रेलवे विभाग चार माह पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन की सुविधा उपलब्ध करता है। गर्मियों की छुट्टियों के मद्देनजर जिन लोगों ने पहले ही ट्रेनों में सीट आरक्षित करा ली वो परेशानी से बच जाएगी, अन्यथा ट्रेनों में इन दो माह रिजर्वेशन के बिना सफर करना परेशानी भरा रहता है।

यहां से लंबी दूरी की चलने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में कई माह पहले ही स्लीपर और एसी की सीटें आरक्षित हो चुकी है। मुंबई अमृतसर के बीच चलने वाली सबसे प्रमुख ट्रेन गोल्डन टेंपल में सबसे अधिक रिजर्वेशन की मारामारी है। मई और जून माह में इस ट्रेन में अप और डाउन में स्लीपर की वेटिंग 78 से लेकर 198 तक पहुंच चुकी है। थर्ड एसी में भी 22 से लेकर 35 तक वेटिंग है। वैष्णो देवी की यात्रा के लिए जम्मूतवी और दिल्ली के बीच चलने वाली शालीमार एक्सप्रेस भी जून लास्ट तक फूल है।
विज्ञापन


अप में स्लीपर की वेटिंग 48 से लेकर 162 तक पहुंच चुुकी है। थर्ड एसी में वेटिंग 31 से 43 चल रही है। इस गाड़ी में डाउन में राहत की बात यह है कि वेटिंग 33 से 41 तक चल रही है। हरिद्वार से चल कर अहमदाबाद जाने वाली योगा एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 130 से लेकर 248 तक है। थर्ड एसी में वेटिंग 32 से लेकर 51 तक है। हरिद्वार से पुरी के बीच चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस में रिजर्वेशन की स्थिति 100 से लेकर 238 तक पहुंच चुकी है।

अमृतसर से बिलासपुर तक चलने वाली छत्तीसगढ़ में स्लीपर की स्थिति 50 से 100 तक, देहरादून से ब्रांदा टर्मिनल तक चलने वाली देहरादून एक्सप्रेस में भी वेटिंग 87 से लेकर 165 तक पहुंच चुकी है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली उज्जैन एक्सप्रेस, साप्ताहिक देहरादून-ओखा एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस में वेटिंग 19 से 35 तक है। साप्ताहिक इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस में जून माह में रिजर्वेशन उपलब्ध है।

हिल स्टेशनों पर घूमने के पैकेज जारी
मुजफ्फरनगर। गर्मियों की छुट्टियों में हिल स्टेशनों पर घूमने वालों के लिए टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियों ने विशेष पैकेज जारी किए है। हवाई यात्रा कर हिल स्टेशनों पर घूमने वालों ने अभी से अपने पैकेज बुक करा लिए है। संजीव ट्रैवल्स के संजीव कुमार मान बताते है कि गर्मियों में शिमला, मनाली, कुपरी, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, गंगटोक, गोवा, केरला के अलावा मोनार, दुबई, सिंघापुर, नेपाल, भूटान घूमने वालों के लिए पैकेज बनाए गए है। लोग काफी संख्या में पैकेज ले रहे है। गोवा का पैकेज 25 हजार प्रति व्यक्ति है। जिसमें आने जाने की हवाई यात्रा, होटल, खाना, धूमना, गोवा में तीन रात और चार दिन का स्टे शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें