फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लगातार बढ़ती गर्मी का आम जनमानस पर सीधा असर पड़ने लगा है। गर्मी के चलते दोपहर के समय बाजारों में ग्राहकों का आना बहुत कम हो गया है। गर्मी के साथ बाजारों में पेय पदार्थों की डिमांड भी खासी बढ़ने लगी हैं। गर्मी से लोग बीमारी की चपेट में भी आ रहे हैं। दोपहर के समय यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

तापमान के लगातार बढ़ने से आम आदमी गर्मी से परेशान होने लगा है। गर्मी के चलते बाजारों में सुबह शाम के समय भीड़ रहती है। दिन में आम आदमी घर से बाहर नहीं निकल रहा है। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा होने लगा है। दोपहर के समय यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। आम आदमी अपने काम सुबह शाम में कर रहा है। मजबूरी में ही दोपहर में घर से बाहर निकल रहा है। बुधवार को इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के बढ़ने के साथ ही बाजारों में एसी और पंखों की बिक्री में तेजी आ गई है। बाजार में दही, फलों के जूस, कोल्ड ड्रिक्स और अन्य पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। गर्मी के चलते लोग काफी संख्या में बीमार भी हो रहे हैं। वहीं, अधिक समस्या उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ितों की है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी, पीएचसी पर अलग व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें