फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अपहरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के अपहरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव से युवती का अपहरण कर ले जाने वाले दूसरे वर्ग के मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। अपहृत युवती को पुलिस सोमवार को ही बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बागपत जनपद के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर लुहारा निवासी दूसरे वर्ग के साजिद व कय्यूम बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए थे। दूसरे वर्ग के लोगों द्वारा युवती का अपहरण कर ले जाने से हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त हो गया था। युवती की बरामदगी व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गांव में दो बार पंचायत तक आयोजित की गई थी, जिसके चलते आरोपियों की गिरफ्तारी व युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का भी गठन किया गया था। सोमवार को पुलिस ने अगवा युवती को सकुशल बरामद कर लिया था। मंगलवार को पुलिस युवती के अपहरण के मुख्य आरोपी साजिद को सांझक बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी साजिद को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें