फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महालक्ष्मी है अग्रवंश की कुलदेवी: विष्णुदास

विज्ञापन
विज्ञापन
महालक्ष्मी है अग्रवंश की कुलदेवी : विष्णुदास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अग्रसेन भवन में अग्रभागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य विष्णुदास शास्त्री ने कहा कि अग्रसेन की शिक्षा उज्जैन के निकट अगर नामक स्थान पर ताण्डय ऋषि के आश्रम में हुई। उन्हें महालक्ष्मी ने अग्रवंश की कुलदेवी बनने का वरदान दिया।
विज्ञापन

कथा में उन्होंने कहा कि महाभारत के युद्ध में महाराजा अग्रसेन ने अपने अतुलनीय शौर्य का प्रदर्शन किया था। भगवान श्रीकृष्ण ने अग्रसेन को उपदेश दिया कि तुम्हारे जीवन का उद्देश्य हिंसा नहीं, अहिंसा है। महाराजा अग्रसेन ने माता महालक्ष्मी जी की कठोर तपस्या की। फलस्वरूप महालक्ष्मी जी ने प्रसन्न होकर अग्रवंश की कुलदेवी बनने का महाराजा अग्रसेन जी को वरदान दिया था। जबतक संसार में अग्रवंश रहेगा तब तक महालक्ष्मी जी अग्रवंश की कुलदेवी होगी। कथा वाचक ने कहा कि संकट आने पर जीव को व्याकुल नहीं होना चाहिए, बल्कि सद्गुरु की शरण में जाकर उनके मार्गदर्शन में ऊर्जावान बनना चाहिए। आपदा, व्याधि एवं संकट की घड़ी में दैवी कृपा से युक्त साहसी व्यक्ति ही कल्याणकारी सिद्ध होता है। आज के समय में कोरोना जैसे वायरस के समाधान के रूप में शुद्ध शाकाहार अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के तन-मन-धन से समर्पित अध्यक्ष सत्यप्रकाश मित्तल, मुख्य कथा संयोजक विनोद सिंहल, पुरुषोत्तम सिंहल, योगेंद्र मित्तल, प्रदीप गोयल, श्याम लाल बंसल, तेजराज गुप्ता, संजय गुप्ता, आशुतोष कुच्छल, पवन सिंघल, मित्तसैन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें