फोटो, स्वामी अयोध्या प्रसाद मिश्रा महाराज। संवाद
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित पांडव कालीन माता पार्वती मंदिर में मां बगलामुखी पीतांबरा जयंती महोत्सव 17 से 24 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें श्रीमद भागवत कथा के अलावा रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है।
धाम के संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. अयोध्या प्रसाद मिश्र महाराज ने बताया कि गत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी 17 से 24 अप्रैल तक मां बगलामुखी पीतांबरा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें 17 अप्रैल को कलश स्थापना समारोह के बाद नगरी में बैंडबाजाें के बीच शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद बनारस तीर्थ के स्वामी ज्ञानेश्वरानन्द महाराज दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
चित्रकूट धाम के आचार्य देवशरण त्रिपाठी दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान की अमृत वर्षा करेंगे। प्रात: नौ बजे से 10: 30 तक दैनिक हवन का होगा।
महोत्सव में 18 से 23 अप्रैल तक रात में चित्रकूट के कलाकार श्री रामलीला का मंचन करेंगे। समापन पर 24 अप्रैल को मां बगलामुखी की 81 फुट ऊंची मूर्ति का चरणाभिषेक होगा, जिसके बाद संतों के प्रवचन होंगे । महा प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी जोरों से चल रही है। श्रद्धालुओं के रहने ठहरने की व्यवस्था आश्रम में ही की जाएगी।
फोटो, स्वामी अयोध्या प्रसाद मिश्रा महाराज। संवाद