फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में बेहोश कर युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में बेहोश कर युवक को लूटा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर युवक को लूट लिया। बदमाशों ने युवक को बस में बेहोशी की हालत में पड़ा छोड़ दिया। पुलिस ने बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के गांव मिमलाना निवासी 25 वर्षीय अजय पुत्र राजकुमार दिल्ली में फलों की ठेली लगाता है। परिजनों ने बताया कि अजय बुधवार की देर रात को रोडवेज बस में बैठकर अपने घर आ रहे थे। रास्ते में चलती बस जहरखुरानी गिरोह के बदमाशों ने अजय को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे हजारों रुपयों की नगदी और सामान भी लूट लिया। बदमाश अजय को बेहोशी की हालत में बस में छोड़कर कहीं रास्ते में उतर गए। बृहस्पतिवार की सुबह बस खतौली बस अड्डे पर पहुंची तो चालक व परिचालक ने देखा कि सीट पर एक युवक बेहोश पड़ा हुआ है। चालक ने इसकी सूचना डायल 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस बस अड्डे पर पहुंची। पुलिस ने बेहोशी की हालत में अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। होश आने पर अजय ने घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अजय के परिजनों को खबर की। खबर मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे। इस घटना की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें