फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में कर्मचारियों ने दफ्तरों में साफ की फाइलों पर जमी धूल

विज्ञापन
जानसठ तहसील में दफ्तर खोलकर कामकाज करने में जुटे कर्मचारी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
26 दिन बाद कई दफ्तरों के ताले खुले
विज्ञापन

जानसठ। लॉकडाउन में 26 दिन बाद तहसील में दफ्तरों के ताले खुल गए। तहसील में पहुंचे कर्मचारियों ने पहले दिन दफ्तरों में धूल जमी फाइलों को साफ किया, जबकि खंड विकास कार्यालय सहित अन्य कई दफ्तरों पर ताले ही लटके मिले। दफ्तरों में कोई अधिकारी व कर्मचारी कामकाज करने नहीं पहुंचा। तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय तो खुला, लेकिन एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शासन की ओर से दी गई छूट में सोमवार को 26 दिन बाद तहसील के सभी दफ्तरों के ताले खुले। उधर, खंड विकास में कई दफ्तर नहीं खुल सकें, उन पर ताले लटके रहे। कस्बे में स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी का भी आफिस नहीं खुल सका। उस पर भी ताला लटका रहा। सोमवार को सुबह दस बजे ही तहसील के समस्त दफ्तरों के ताले खुल गए थे। दफ्तरों को खोलकर पहले दिन कर्मचारियों ने धूल से अटी फाइलों को साफ किया। इसके बाद दफ्तरों में कामकाज हुआ। इस संबंध में एसडीएम कुलदीप मीणा का कहना है कि शासन के आदेश पर सभी दफ्तरों को खोले जाने की छूट दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें