फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरों में ताला लटका, कालोनी में छाया सन्नाटा

विज्ञापन
कोविड 19 के सक्रमंण के चलते बंद पडा गन्ना शोध संस्थान कार्यालय।। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गन्ना शोध संस्थान में ताला लटका, कालोनी में छाया सन्नाटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित गन्ना शोध संस्थान के दफ्तरों में मंगलवार को ताले लटक गए। संस्थान के एक वैज्ञानिक की मौत हो जाने और वैज्ञानिक, बाबू और माली सहित आठ लोगों के कोरोना पॉजीटिव आने से कॉलोनी में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। स्वास्थ्य विभाग ने कालोनी के सभी लोगों के सैंपल लिए हैं। कालोनी को सैनिटाइज करने के साथ पूरी तरह सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक सेवाराम की मौत हो चुकी है। एक और गन्ना वैज्ञानिक, उनकी पत्नी और मां भी पॉजीटिव आई हैं। गन्ना विभाग के बाबू और माली सहित कर्मचारियों के परिवार के आठ सदस्य कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें वरिष्ठ वैज्ञानिक सेवाराम की पत्नी और भतीजा भी शामिल है। गन्ना शोध संस्थान में इतना भय व्याप्त हो गया है कि मंगलवार को विभाग के सभी कार्यालयों पर ताले लटक गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी कोरोना संक्रमित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। कालोनी को सैनिटाइज करने के साथ ही सील कर दिया गया है। कालोनी के सभी लोगों के सैंपल लिए गए हैं। गन्ना शोध संस्थान के प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी कार्यालयों को बंद कर दिया गया है। हमारे एक वैज्ञानिक की मौत हो चुकी है और एक वैज्ञानिक संक्रमित है। विभाग का बाबू और माली भी संक्रमित है। बाकी स्टाफ के परिवार के लोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें