फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को आतंकित कर किशोरी का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। गांव भैंसरहेड़ी में मां को आतंकित कर तीन युवकों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई और किशोरी की शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस मामला प्रेम-प्रसंग का मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भैंसरहेड़ी निवासी ने तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार रात खेत पर पानी चलाने गया था। घर पर उसकी पत्नी, 17 वर्षीय बेटी व अन्य बच्चे भी थे। आरोप है कि गांव का ही राहुल साथी धर्मबीर व लक्सर के गांव रायसी निवासी आशीष के साथ देर रात दीवार फांदकर घर में घुस गया और मां के साथ सोई किशोरी को जबरन खींच ले जाने लगा। मां के विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर तमंचे तानकर गोली मारने की धमकी देकर कमरे में बंद कर दिया और किशोरी का अपहरण कर ले गए। मंगलवार सुबह खेत से लौटने पर ग्रामीण को जानकारी मिली। इसके बाद पीड़ित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर पवन शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जल्द किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
अपहृत युवती बरामद, आरोपी धरा
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती का चार दिन पूर्व अपहरण कर लिया गया था। युवती के परिजनों ने गांव तावली निवासी मोनू के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह मीरापुर बाईपास से अपहृत युवती को बरामद कर आरोपी मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है, जबकि मोनू को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें