फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्य ही समाज का दर्पण है : डॉ. लोहानी

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : जैन कन्या महाविद्वालय में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में मंचासीन अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
साहित्य ही समाज का दर्पण है : डॉ. लोहानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष एनसी लोहानी ने कहा कि लेखक की दृष्टि से जो हो रहा है, वही साहित्य का मूल्यांकन है। साहित्य ही समाज का दर्पण है। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत, हिन्दी और अंग्रेजी विभाग ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया। जिसका विषय उत्तर आधुनिक साहित्य में प्रतिरोध, विद्रोह और संकल्प के आख्यान रहा।
मुख्य अतिथि आरएसएस के क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष एनसी लोहानी और प्राचार्या डॉ. सीमा जैन ने सरस्वती मां के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर सेमिनार का शुभारंभ किया। सूर्य प्रकाश टोंक ने कहा कि साहित्य पर समाज की आधुनिकता का प्रभाव पड़ता ही है। जो आज हो रहा है, वही आधुनिक है। आधुनिकता बढ़ाने का कार्य निरंतर चलता रहता है। डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि साहित्य के उपदेशात्मक वाक्यों में बताया गया है कि पदार्थों का स्वरूप बदलता है। जैसे आत्मा एक शरीर से दूसरे शरीर में जाती है। रूप परिवर्तन होता है, नष्ट नहीं होती। एसडी कॉलेज की अंग्रेजी विभाग की डॉ. अलका ने कहा कि साहित्य से आधुनिकता की ओर अग्रसर होता है। जेवी पीजी कॉलेज बड़ौत के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. राम शर्मा ने कहा कि समाज और साहित्य दोनों में आधुनिकता का समावेश होता रहता है।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग केंद्र शहर से गांव की ओर एक संकाय विषय पर का भी उद्घाटन किया गया। डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. पारूल जैन, डॉ. रेशू चौहान, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. आभा, डॉ. रीतू मित्तल, डॉ. पूजा, डॉ. मोनिका, डॉ. पूनम भारद्वाज, डॉ. संतोष आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम की संयोजिका मनीषा अग्रवाल एवं सविता वशिष्ठ ने संचालन किया।
विज्ञापन

संगीत विभाग ने किया वेबिनार
जैन कन्या डिग्री कॉलेज के संगीत विभाग ने अध्ययन में संगीत का सकारात्मक एवं ऊर्जात्मक महत्व विषय पर वेबिनार का आयोजन किया। कनोहर लाल डिग्री कॉलेज की मेरठ की पूर्व प्राचार्या डॉ. रागिनी मुख्य वक्ता रहीं। विभागाध्यक्ष गीता शर्मा और प्रतिमा शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में बताया। प्राचार्या डॉ. सीमा जैन ने अतिथियों का आभार जताया।

जैन कन्या महाविद्वालय में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में मौजूद छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें