बुढ़ाना में खेड़ामस्तान हनुमान मंदिर में घी का दीपक जलाती महिला।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। खेड़ामस्तान गांव में हनुमान मेले के दूसरे दिन भी पूजा-अर्चना करने वालों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर में घी का दीपक जलाकर मन्नतें मांगी। मेले में स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ामस्तान के हनुमान मंदिर पर में सुबह 5 बजे मंगला आरती के बाद पूजा-अर्चना आरंभ हुई। सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। स्कूल के बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में अपराह्न 2 बजे से राम कथा का आयोजन हुआ। मंदिर कमेटी के प्रधान राजेंद्र मलिक व कार्यक्रम के संचालक रविनारायण मिश्रा ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान देवेंद्र मलिक, पूर्व प्रधान सोमपाल मलिक, मंदिर कमेटी के राजेंद्र मलिक, जितेंद्र मलिक, देवेंद्र डीलर व डॉ. भोपाल सिंह सहित सभी ग्रामीण मौजूद रहे।