फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन सुन लें, किसान आवारा पशुओं को तहसीलों में बांध देंगे : राठी

विज्ञापन
भाकियू के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते नवीन राठी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू के मंडल अध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि किसानों के सामने बिजली बिलों की समस्या है। प्रशासन समस्या का समाधान करने में नाकाम रहा है। फसलों को आवारा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। समाधान नहीं हुआ तो आवारा पशुओं को तहसीलों में बांध देंगे।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित कार्यालय पर मंडल कार्यकारिणी की बैठक हुई। राठी ने कहा कि किसानों के सामने बिजली की बड़ी समस्या आ रही है। बिजली बिल बहुत ज्यादा आ रहे हैं। आवारा पशुओं की समस्या का जल्दी समाधान ना हुआ तो किसान खुद उन्हें पकड़कर तहसीलों में भरने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। अध्यक्षता नरेंद्र सिंह और संचालन अनुज प्रधान ने किया। विक्की तोमर, अनुज, संजीव खोखर, महकार सिंह , राजेंद्र बालियान , शाहिद बालियान, मंगता हसन, गुरमैल बाजवा , फरहाद खान, बबलू प्रधान, ऋषिपाल फौजी, सतेंद्र ठाकुर, मनीष प्रधान, बिट्टू प्रधान , हरिओम त्यागी, दिव्यांश मौजूद रहे।
भाकियू अध्यक्ष से मिलने पहुंचे एसपी देहात
भौराकलां। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव और सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने सिसौली पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत से मुलाकात की। उनका हालचाल पूछा। सीओ सिटी ने कहा कि भाकियू अध्यक्ष का हाल पूछने के लिए ही सिसौली गए थे।

सिसौली में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मिलने पहुंचे एसपी देहात और सीओ सदर- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें