फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी ठेकों से शराब व कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी ठेकों से शराब व कीमती सामान चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। रोहाना मार्ग पर मंगलवार देर रात बदमाशों ने सरकारी देशी व अंग्रेजी शराब के ठेकों के ताले तोड़कर कई पेटी शराब व अन्य सामान चोरी कर लिया। बीयर शॉप के ताले तोड़ने पर अंदर सोए सेल्समैन ने शोर मचाया तो बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए।
कस्बे के रोहाना मार्ग पर शराब के देशी व अंग्रेजी शराब ठेकों के साथ ही बीयर शॉप भी है। मंगलवार रात दोनों शराब ठेकों के सेल्समैन दुकान बंद कर घर चले गए, जबकि बीयर शॉप का सेल्समैन सतेंद्र निवासी रणखंडी देवबंद दुकान का शटर बंद कर उसके अंदर ही सो रहा था। देर रात कई बदमाश मौके पर पहुंचे और देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों के शटर के ताले तोड़ डाले। बदमाशों ने देशी शराब शॉप से दो पेटी और अंग्रेजी शॉप से तीन पेटी शराब चोरी कर ली। इसके अलावा, दोनों ठेकों से एलईडी, डीबीआर और गल्ले का ताला तोड़कर नकदी व कागजात चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश बीयर शॉप पहुंचे और उसका भी ताला तोड़ने का प्रयास किया। आवाज सुनकर अंदर सोया सेल्समैन सतेंद्र जाग गया, जिसने शोर मचाया तो बदमाश धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सेल्समैन ने तत्काल मोबाइल से डायल-112 कॉल कर जानकारी दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीयर शॉप खुलवाकर सतेंद्र से जानकारी ली। बदमाशों की तलाश में कांबिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। सेल्समैन संजय ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें