फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन अनमोल है, इसकी सुरक्षा सबसे अहम

Mon, 22 Jan 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
Awareness - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत और घायलों में सबसे अधिक केस बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के मिले हैं। जीवन अनमोल है, इसकी सुरक्षा सबसे अहम है। रविवार को दिल्ली से हरिद्वार तक सड़क सुरक्षा को लेकर बाइक रैली निकाल रहे युवा जनपद में पहुुंचे। युवाओं ने शिव चौक पर भगवान भोले शंकर का आशीर्वाद लिया और अपने गंतव्य को बढ़ गए। इस दौरान युवाओं ने कहा कि सड़क यातायात के नियमों का पालन करने के साथ संयम रफ्तार से वाहन चलाने से ही सुरक्षा संभव है।
विज्ञापन


दिल्ली से हरिद्वार तक करीब 200 किलोमीटर तक जनपद के युवा विनोद वर्मा के साथ उसकी टोली सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकाल रहे हैं। जगह-जगह रुक कर सभाओं के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दे रहे हैं। रविवार दोहपर को बाइकर्स का यह जत्था शिव चौक पर पहुंचा। यहां पर बाइकर्स ने भगवान भोलेनाथ के समक्ष शीश नवाजकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभा कर कहा कि तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन जान के लिए खतरा है।

भारत में सबसे अधिक मौत सड़क दुघर्टना से रही है। जिसमें वाहन चालक असुरक्षित तरीकों से ड्राइविंग करते हैं। यात्रा पर निकलने से पहले अपने वाहनों की जांच के साथ हेलमेट साथ रखे। संयम गति से वाहन चलाएं। क्योंकि जीवन अनमोल है, इसकी सुरक्षा जरुरी है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने बाइकर्स का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, देशबंधू तोमर, वैभव त्यागी, प्रवीण शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, शरद कपूर, सुनील सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें