फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की महापंचायत की तैयारियों में जुटने का आह्वान

विज्ञापन
छपार टोल प्लाजा पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू की महापंचायत की तैयारियों में जुटने का आह्वान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। दिल्ली-दून हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं से पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में छपार टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने को आठ माह हो गए हैं, लेकिन सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। इसके चलते पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में भाकियू की महापंचायत होगी, जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभी से महापंचायत को सफल बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर मास्टर ओमपाल, अमित त्यागी, सरदार बूटा सिंह, राकेश, शीशपाल गुर्जर, रामकुमार, सुनील, ललित त्यागी और बबलू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें