फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिरालसी-रोनी हरजीपुर क्षेत्र में तेंदुए का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। रोनी हरजीपुर गांव के जंगल में तेंदुआ देखा गया है। शुक्रवार रात शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों ने सरसों के खेत में बैठे तेंदुए का वीडियो लिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बिरालसी से रोनी हरजीपुर जाने वाली सड़क किनारे स्थित एक खेत में राहगीरों ने तेंदुए को देखा। सूचना पर बिरालसी चौकी से पुलिस और डायल 112 मौके पर पहुंची लेकिन वाहनों की लाइट की रोशनी देख तेंदुआ ईख के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने बताया क्षेत्र के जंगलों में 15 दिन पहले तेंदुआ देखा गया था। वन विभाग ने उसे पकड़ने के कोई टीम नहीं लगाई न जंगल में कोई पिंजरा लगाया। भाकियू नेता विकास शर्मा ने बताया कि वन विभाग और पुलिस को सूचना दी लेकिन रात में कोई मौके पर नहीं पहुंचा। रोनी हरजीपुर के अलावा बिरालसी, हरनाकी, मांगनपुर, पीपलशाह आदि गांवों के लोग क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से लोग परेशान हैं। तरसपाल सिंह पुंडीर एडवोकेट, राजू, विक्रम का कहना है किसान खतरे में है।
15 दिन पहले लिख चुके पत्र : प्रधान
रोनी हरजीपुर के प्रधान विनोद पुंडीर ने बताया कि तेंदुए की सूचना 15 दिन पहले अफसरों को दी गई थी। इसके बावजूद अभी तक विभाग नहीं चेता। उन्होंने तेंदुए को जल्द पकड़वाने के लिए टीम गठित करने की मांग की है।
विज्ञापन

नूननगर में गोवंश का शिकार कर चुका तेंदुआ
पिछले सप्लाह तितावी के गांव नूननगर में तेंदुए ने गोवंश का शिकार किया था। इसके बावजूद अभी तक पिंजरा नहीं लगा। क्षेत्रीय वन रक्षक आदित्य सोनकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेंदुए के कोई साक्ष्य नहीं मिले है। वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें