फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिखा तेंदुआ तो खतौली और भोपा में बन गई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली/भोपा (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर पटरी पर तेंदुए के दिखाई देने का वीडियो वायरल होने के बाद कस्बे में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारी जंगलों की खाक छान रहे है। लेकिन वीडियो कहां की है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कस्बे में जीटी रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित लोधा कालोनी में कुछ खून के धब्बे मिले। वहीं कुछ पशु के मांस के टुकड़ें भी पड़े थे। खून पड़ा होने की सूचना कुछ ही देर में कसबे में फैल गई। उधर वार्ड के पूर्व सभासद अनुज सहरावत भी मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई। देर रात सोशल मीडिया पर गंगनहर पटरी पर तेंदुए के दिखाई देने का वीडियो वायरल हुआ था।
रविवार को रेंजर पूरण कुकरेती, वन दरोगा मोहन लाल यादव, वन रक्षक दीपक कुमार टीम के साथ जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि गंगनहर पटरी की जो वीडियो वायरल हुई है वह यहां की नही है। यहां पर गंगनहर पटरी की दीवार ईटों से बनी है, जबकि वायरल वीडियो में ऐसा नहीं है। फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो भोपा क्षेत्र की है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें