अपर आयुक्त चकबंदी ने बैठक में दिए सस्पेंड के निर्देश।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में अपर आयुक्त चकबंदी अनुराग पटेल ने जिले में चकबंदी के कार्यों की प्रगति को खराब मानते हुए लापरवाही पर दो चकबंदी लेखपालों और दो चकबंदीकर्ता को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक चकबंदी अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और एक चकबंदी अधिकारी के विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को विकास भवन में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त चकबंदी अनुराग पटेल और चकबंदी अधिकारी रेहान सिद्दीकी ने जिले की स्थिति को अत्यंत खराब माना। चकबंदी के कार्यों की प्रगति को अधिक खराब बताते हुए पाया कि 26 गांवों में केवल एक गांव में ही प्रगति हो पाई। गांव अटाली में 40 साल से चकबंदी प्रक्रिया लंबित है। चक आवंटन के विरुद्ध 227 चक आपत्तियों का निस्तारण चकबंदी अधिकारी ने छह वर्ष में भी नहीं किया। इसके लिए तत्कालीन चकबंदी अधिकारी अनुज सक्सेना को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।