फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
50 हजार रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। कस्बा निवासी व्यापारी से उसकी गांव मुजाहिदपुर में स्थित कृषि भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए जमीन की पैमाइश करने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाला लेखपाल निलंबित कर दिया गया है। आरोपी की रिश्वत मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद एसडीएम खतौली की ओर से कार्रवाई कर रिपोर्ट एडीएम प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला तगान होली चौक निवासी रूबी वर्मा की दो बीघा कृषि भूमि गांव मुजाहिदपुर में है, जिस पर जमीन के पूर्व मालिक ने जबरन अवैध कब्जा कर रखा है। इस संबंध में रूबी वर्मा ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम सेल्वा कुमारी जे को शिकायती पत्र भी दिया था। इसी दौरान रविवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें हल्का लेखपाल रमेश कुमार द्वारा रूबी वर्मा की उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए की जाने वाली पैमाइश के नाम पर उसके पति संजय वर्मा से 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। लेखपाल द्वारा वायरल वीडियो में रिश्वत के रुपये ऊपर तक हर पटल पर देने का दावा भी किया जा रहा था। रिश्वत मांगने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामले में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने रात में ही आरोपी लेखपाल रमेश कुुमार को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने बताया कि निलंबित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट एडीएम प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें