फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
छपार टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बारिश में भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन

छपार। दिल्ली-दून हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 55वें दिन बारिश में भी जारी रहा। इस दौरान बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर की जा रही अवैध वसूली को लेकर विरोध जताया गया।
कृषि कानूनों के विरोध में छपार टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि थाना व तहसील के साथ-साथ बैंक भी किसानों का शोषण कर रहे हैं। बैंक अधिकारी व कर्मचारी क्रेडिट कार्ड के नाम पर अत्यधिक सर्विस चार्ज, प्रोसेसिंग चार्ज व फाइल चार्ज वसूल रहे हैं। किसानों को मिलने वाली सब्सिडी के लिए भटकना पड़ता है और उसका लाभ समय से नहीं मिल पाता। उद्योगपति हजारों करोड़ का ऋण लेते हैं और बैंक मैनेजर उनके घर हाजिरी लगाते हैं। वहीं, गरीब किसान अपनी बेशकीमती जमीन पर मामूली ऋण उठाता है तो उसे बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम अध्यक्ष तोसीन त्यागी, मुकुल शर्मा, बबलू त्यागी, अमित त्यागी, मयंक त्यागी और मास्टर ओमपाल त्यागी आदि मौजूद रहे। उधर, रोहाना में भी सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे के रोहाना टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें