मुजफ्फरनगर। बसपा के बीस से अधिक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है। पूर्व विधायक अनिल कुमार और जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने सपा की सदस्यता ली।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और पूर्व विधायक अनिल कुमार मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए संजीव कुमार एडवोकेट, कुलदीप कुमार, राजबीर सिंह, अंजू कुमार, प्रवेश कुमार, प्रेमदास, चंदू सिंह, सुनील हटीयाना, सर्वेश जोशी, दीपक कुमार, राजेश, आकाश वर्मा एडवोकेट, पंकज दास एडवोकेट, डॉ. सुरेश एडवोकेट, आनंद प्रकाश, सचिन डहरिया, राजेश कटारिया, सुभाष एडवोकेट व प्रभुदयाल, सुनीत कुमार, प्रहलाद सिंह सरपंच, सुंदरपाल, सन्नी कुमार, विशाल कुमार, विवेक कुमार, वेदपाल मास्टर, प्रमोद कुमार, बिजेंद्र कुमार व उनके समर्थकों का स्वागत किया। इस दौरान हाजी लियाक़त अली, गौरव जैन, साजिद हसन, फ़िरोज अंसारी, गोल्डी अहलावत, शमी खान, डा. इसरार अल्वी, अरशद मलिक, नियाज हैदर आदि मौजूद रहे।