फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज और राष्ट्र की धरोहर है बेटियां: ऋतु चौधरी

विज्ञापन
डिप्टी कलक्टर बनी रीतू का अभिनंदन करती आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
समाज और राष्ट्र की धरोहर हैं बेटियां: ऋतु चौधरी
विज्ञापन

चरथावल। डिप्टी कलक्टर बनी ऋतु चौधरी ने कहा कि बेटियां समाज और राष्ट्र की धरोहर है। ग्रामीण अंचल की बेटियों को अभिभावक नि:संकोच होकर उच्च शिक्षा दिलाएं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, हर किसी की प्राथमिकता में होना चाहिए।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रधानाचार्या निशा तायल और पूर्व प्रधानाचार्या कुसुम त्यागी ने यूपी-पीसीएस परीक्षा एसडीएम पर पर चयनित हुईं ऋतु को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या निशा तायल ने बताया कि ऋतु ने इसी कॉलेज में इंटर तक शिक्षा ग्रहण की थी। सम्मान से अभिभूत ऋतु ने कहा कि गांव की बेटियां देश और समाज की ऊर्जा हैं। मजबूत इरादों से छात्राएं उच्च पदों पर पहुंच सकती हैं। उन्होंने बताया कि हिंदी में उनकी पहली रैंक थी और दोनों विषयों में 34वीं रैक आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋतु ने बताया कि गांव में प्राइमरी शिक्षा हासिल करने के बाद वह इंटर तक रोजाना गांव से चरथावल स्थित इंटर कॉलेज तक पैदल आती जाती थी। कार्यक्रम के बाद ऋतु ने कॉलेज परिसर में अशोक का पौधा भी लगाया। कॉलेज समिति के पूर्व अध्यक्ष करेश दत्त, बड़कली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अविनाश, शुगन चंद त्यागी, हरीश त्यागी, रविकांत, सुबोध त्यागी, रामनारायण आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें