फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शार्प शूटर रवि गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ/मुजफ्फरनगर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने शुक्रवार को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शार्प शूटर रवि दौराला को मुजफ्फरनगर में नई मंडी थाने की बागोवाली चौकी क्षेत्र से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल, सात कारतूस और एक बाइक बरामद की है। रवि दौराला ने मुजफ्फरनगर में 11 लाख की लूट को अंजाम दिया था। इस मामले में उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दिल्ली में एक युवक को गोली मारकर 4.50 लाख रुपये की लूट में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था।
एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दौराला के भगवानपुरी निवासी रवि कुख्यात अपराधी लाॅरेंस बिश्नोई के शूटर सन्नी काकरान का शार्प शूटर है। सन्नी काकरान के कहने पर रवि ने 31 मई 2023 को कस्बा लावड़ मेरठ में कपड़ा व्यापारी स्वदेश विकल से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उसकी दुकान पर फायरिंग की थी। इसमें स्वदेश विकल का बेटा अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में रवि पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया था। रवि ने वर्ष 2015 में लूट के मामले में आरोपी अरविंद को पुलिस कस्टडी से भागने में मदद की थी।
विज्ञापन

रवि ने इसी साल 26 फरवरी को अरविंद व सन्नी के साथ मिलकर थाना केशवपुरम दिल्ली में एक व्यक्ति को गोली मारकर उससे 4.50 लाख रुपये लूट लिए थे। 18 अप्रैल को मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में अरविंद के साथ मिलकर भोपा निवासी भूसा ठेकेदार उज्ज्वल से 11 लाख रुपये लूटे थे।
विज्ञापन

इस मामले में मुजफ्फरनगर के एसएसपी ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा भी रवि ने सन्नी काकरान के कहने पर सिविल लाइन मेरठ और मुजफ्फरनगर के खतौली में लूट व रंगदारी आदि की कई घटनाओं को अन्जाम दिया है। कंकरखेड़ा मेरठ से मार्च माह में बुलेट भी लूटी थी। उसके खिलाफ दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर में 21 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें