फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: इसे सड़क नहीं, नाला कहिए या गड्ढे ही गड्ढे

विज्ञापन
शहर के परिक्रमा मार्ग में गड्ढे और जलभराव : संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड से जुड़ा परिक्रमा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। रेलवे फाटक से वसुंधरा कॉलोनी तक जलभराव और गड्ढों के कारण यहां से गुजरना मुश्किल है। श्रीराम कॉलेज के सामने एक साइड बंद कर दी गई है। मुख्य मार्ग पर जलभराव है। दूसरी साइड में भी पानी चला जाने से गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग की एक सड़क पर गड्ढों का बोलबाला है तो दूसरी ओर की सड़क नाले में तब्दील हो चुकी है।सुबह के समय इस मार्ग से डयूटी, दुकान, स्कूल और कॉलेज जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम के साथ दुघर्टना के हालात बने रहते हैं। इस रास्ते से न जाकर अन्य रास्तों का विकल्प लें तो एक घंटा अतिरिक्त लेकर घर से निकलना पड़ता है। अलमास चौराहे या फिर एटूजेड तक इस रास्ते से पहुंचने के लिए खतरों के खिलाड़ी बनकर जाना मजबूरी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें