खतौली में ई लर्निंग पोर्टल की जानकारी देते वक्ता ।
- फोटो : KHATAULI
एमएलएम स्कूल में ई लर्निंग पोर्टल का शुभारंभ
खतौली। विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आनलाइन शिक्षा का शुभारंभ किया गया। एमएलएम स्कूल के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्या ने स्कूल के नाम से एक ई-लर्निंग पोर्टल का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल के द्वारा पढ़ाई करने के लिए कोई समय सीमा नहीं है।
इस स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन की गई है, वह वन वे है। विद्यार्थी शिक्षा ले सकते हैं, लेकिन विद्यार्थी द्वारा किया गया कार्य या विद्यार्थियों के पेपर नहीं लिए जा सकते, लेकिन उनके द्वारा तैयार कराए गए पोर्टल से बच्चों को उनके अभिभावक अच्छी प्रकार पढ़ा सकते हैं। इस पोर्टल के द्वारा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, खेलकूद, नृत्य आदि कुछ भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वह जून के महीने में इस ई लर्निंग पोर्टल की सेवाएं निशुल्क प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रोफेसर अशोक गुप्ता ने कहा कि समय-समय पर जिस प्रकार की आवश्यकता हुई उसी प्रकार के माध्यमों को अपनाया गया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। ई- लर्निंग पोर्टल के शुभारंभ अवसर पर अशोक गुप्ता, अजय अरोरा, स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल, स्कूल प्रबंधक नीतू अग्रवाल आदि शामिल रहे।