मंसूरपुर के गांव बेगराजपुर में तालाब खुदाई का निरीक्षण करतीं डीएम।
- फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गांव बेगराजपुर में मनरेगा के तहत तालाब खुदाई का निरीक्षण किया। शनिवार को डीएम अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गांव बेगराजपुर में पहुंचीं। वहां उन्होंने मनरेगा के तहत तालाब खुदाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मजदूरों के जॉब कार्ड बनाकर अधिक से अधिक रोजगार देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से साफ सफाई का ध्यान रखकर लॉकडाउन का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में प्रीतुल मशीनरी का भी निरीक्षण किया। उनके साथ उप जिलाधिकारी इंद्रकांत द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी पवन विश्वकर्मा आदि रहे।