फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, सीसीटीवी कैमरे जले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में डाकखाने के पास रामा कृष्ण इंटरप्राइजेज सीसीटीवी कैमरे की दुकान में शॉर्ट सर्किट से सुबह के समय भीषण आग लग गई। जिससे दुकान में रखे लाखों रुपये के कैमरे व अन्य सामान जल गया। दमकल विभाग टीम ने आग को बुझाया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पटेलनगर में रामा कृष्ण इंटरप्राइजेज के नाम से सीसीटीवी बेचने व मरम्मत करने की अनुभव कंसल की अपने घर के ही पिछले हिस्से में दुकान है। बुधवार सुबह दुकान में आग लग गई। राहगीरों ने आग को देखकर दुकान मालिक को सूचना दी। तब दमकल विभाग टीम को सूचना दी गई। टीम ने पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। टीम ने जैसे ही दुकान का गेट खोला तो अंदर से आग की लपटें व धुआं निकला। काफी देर बाद टीम आग बुझा पाई लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। दुकान मालिक ने बताया कि रात में बारह बजे से लाइट वोल्टेज को लेकर परेशान कर रही थी। बाद में लाइट की सप्लाई बंद हो गई थी। इसके बाद सुबह जब सप्लाई आई तो टू फेस हो गया और शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। रात से लाइट की सप्लाई बंद थी, जिस कारण पानी का टैंक का भी खाली था। सूचना देने पर जब दमकल टीम पहुंची तब तक आग भड़क चुकी थी। उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। मुख्य दमकल अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि आग को आंधे घंटे में बुझा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें